ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिलेंडर फटने से दो लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

लहचूरा थाना क्षेत्र के नयागांव में सुबह खाना बनाते समय अचानक घरेलू छोटे सिलेंडर में आग लग गई। इसे बुझाते समय सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। जिसमें गांव के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। वहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया।

नयागांव के रहने वाले सुरेंद्र कुशवाहा की पत्नी अपने घर में खाना बना रही थी। तभी छोटे घरेलू सिलेंडर में अचानक से आग लग गई। महिला का शोरगुल सुनकर राजू कुशवाहा पुत्र कालका व खूबचंद पुत्र रामसहाय मौके पर पहुंचे और जलते हुए सिलेंडर बाहर निकाल लाए। इसी बीच तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

चिकित्सक संजय सिंह ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट में खूबचंद का दाहिना हाथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। जबकि राजू के जिस पैर में पहले से ही फ्रैक्चर था और रॉड पड़ी थी वही पैर फिर से घायल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *