ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्साहपूर्ण वातावरण में गुंजायमान जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अक्षत वितरण समारोह आयोजित

मिथिलांचल परिक्षेत्र अयोध्या में रामलला के कार्यक्रम को उत्साहित है।शनिवार को दरभंगा के कुमार कपिलेश्वर सिंह के कुशल संयोजन में आमंत्रण अक्षत वितरण व भव्य झांकी काफी मनोरम रहा। कुमार कपिलेश्वर सिंह उनकी पत्नी कविता सिंह व पुत्र अरिहन्त सिंह को रामजन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अयोध्या से आमंत्रण पत्र मिला है।

शनिवार को कुमार कपिलेश्वर सिंह माधेश्वर मंदिर से शोभायात्रा प्रारम्भ किया। उत्साहपूर्ण वातावरण में जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के साथ मखनाही सहित मुख्यालय स्थित विभिन्न मोहल्ला में अक्षत वितरण किया गया।

कुमार कपिलेश्वर सिंह ने बताया कि विश्व वांग्मय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुनीत करतब का डंका बज रहा है।अयोध्या नगरी में बाइस जनवरी को आहुत भगवान श्रीराम के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थापन कार्यक्रम आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अभूतपूर्व ऐतिहासिक निर्णय है।

भारत वर्ष के लिए बाइस जनवरी तिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी स्वर्णाक्षर में अंकित करबा रहे हैं। कुमार कपिलेश्वर सिंह ने बताया कि रामजन्म भूमि अयोध्या में निर्धारित भव्य आयोजन में पत्नी पुत्र व स्वयं को आमंत्रण पत्र मिलना साक्षात रामलला का कृपा है।विश्व हिन्दु परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित आयोजन को समर्पित सभी संगठन के सदस्य व भाजपा शीर्ष नेतृत्व के प्रति कुमार कपिलेश्वर ने आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *