ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

देश में आए कोरोना के 605 नए मामले, 4 की मौत

देश में कोरोना के नए मामले आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 605 नए मामले सामने आए हैं और इससे 04 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ 877 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3,643 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना के ज्यादातर मामले केरल और कर्नाटक में सामने आ रहे हैं। इन्हीं दोनों राज्यों में पिछले 24 घंटे में 2-2 मरीजों की मौत हुई है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *