• December 28, 2025

मकान में लगी लगी, पत्नी बोली उन्हें मारने के लिए पति ने लगाई आग

 मकान में लगी लगी, पत्नी बोली उन्हें मारने के लिए पति ने लगाई आग

जिले के गांव मोहम्मदपुर रोही में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिस मकान में आग लगी, वहां एक विवाहिता अपने पति से अलग बच्चों के साथ रह रही थी। आगजनी में घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। जिस महिला के घर आग लगी, उस महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसके पति व ससुरालजनों ने उसे व उसके बच्चों की मारने की नीयत से उसके घर में आग लगा दी। वह सभी उस समय घर से बाहर गए हुए थे। रविवार को शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी रेखा ने बताया कि उसका विवाह गांव के संदीप के साथ करनाल के वीरबढ़वाला गांव में हुआ था। उसके दो बेटियां व एक बेटा है। उसका आरोप है कि शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। उससे मारपीट की जा रही थी। उसने बताया कि उसका पति, सास, जेठानी व जेठानी के लडक़े उसको प्रताडि़त करते हैं। उसका पति दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और वहीं रहता है। अब वह कुछ माह से गांव में ही किराये के मकान पर रह रही है। उसके मायके वाले उसे खर्चा पानी देते हैं। महिला ने बताया कि 15-20 दिन पहले उसका पति घर आया हुआ था और वह और उसके ससुरालजन उसे अपने घर ले आए।

आरोप है कि बाद में फिर उसकी सास ने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। बच्चों की छुट्टियां होने पर वह बच्चों के साथ अपनी बहन दिल्ली चली गई और 5 जनवरी को अपने घर पर वापस आना था, जिसके बारे में उसकी सास को पता था। महिला ने बताया कि 5 जनवरी को गांव आने के बाद वह बच्चों सहित फतेहाबाद आ गई थी। आरोप है कि उसके उक्त ससुरालजनों ने पीछे से उसे व उसके बच्चों को मारने की नीयत से उसके घर में आग लगा दी, जिससे सारा सामान जल कर राख हो गया। लोगों द्वारा सूचना मिलने पर वह घर पहुंची तो पूरा घर राख हो गया था।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *