ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो भाईयों को विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख ठगे

दो भाईयों को पुर्तगाल व लंदन भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का एक मामले सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव अहरवां हाल गुरूनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद निवासी परविन्द्र सिंह ने कहा है कि उसने व उसके चचेरे भाई अरविन्द्र ने विदेश जाना था। दोनों ने आईलेट्स व पीटी की कोचिंग बत्रा धर्मशाला के पास स्थित एक सैंटर से लेनी शुरू कर दी। इसी दौरान उनकी पहचान सचिन नामक युवक से हुई जोकि उनके साथ कोचिंग सेंटर पर आता था। सचिन ने उन्हें वर्क वीजा व स्टडी वीजा दिलवाने का आश्वासन दिया और कहा कि वह उसे पुर्तगाल व अरविन्द्र को लंदन भेज देगा। सचिन ने उनकी मुलाकात मकिडो आईलेट्स एंड वीजा कंसलटेंसी, फतेहाबाद के सुशील कुमार निवासी एमपी रोही से करवाई। सुशील ने भी उसके परिजनों को पुर्तगाल व लंदन यूनिवर्सिटी भेजने का विश्वास दिलाया और दोनों वीजा पर कुल 32 लाख 50 हजार का खर्च बताया। इस पर उन्होंने नवम्बर 2022 से जून 2023 तक कुल 14 लाख रुपये सुशील को दे दिए।

एक लाख 10 हजार रुपये मनीष नामक व्यक्ति के खाते में जमा करवाए। इस तरह उन्होंने कुल 24 लाख का भुगतान कर दिया। इसके बाद जब उसने वीजा बारे आरोपियों से पूछा तो वे लगातार टाल-मटोल करते रहे। इसके बाद 5 जून 2023 को उन्होंने दिल्ली ऑफिस में बुलाया और जल्द वीजा मिलने की बात कही। इसके बाद उसे 3 सितम्बर 2023 को बॉयोमैट्रिक के लिए चण्डीगढ़ बुलाया। जब वह चण्डीगढ़ गया तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद अरविन्द्र को लंदन यूनिवर्सिटी से ऑफर लैटर मिला लेकिन फीस जमा न होने के कारण वह कैंसर हो गया जबकि आरोपियों ने उनसे दाखिला, बीमा व सभी प्रकार की फीस बीच में होने की बात कही थी।

इसके बाद आरोपियों ने बकाया साढ़े 8 लाख मांगे तो उन्होंने यह देने से इंकार कर दिया और अपने 24 लाख रुपये वापस मांगे। इस पर उन्हें 14 लाख और 5-5 लाख के दो चैक दिए जोकि बाऊंस हो गए। इसके बाद जब उन्होंने आरोपियों से बात की तो उन्होंने पैसे लौटाने से इंकार करते हुए झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीडि़त ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुशील, सचिन के अलावा दिल्ली निवासी हैरी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *