ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूरे प्रदेश में एक समान प्रगति के लिए संकल्पित है मनोहर सरकार: कंवरपाल

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने कहा कि राज्य सरकार ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की भावना और सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलते हुए प्रत्येक प्रदेशवासी के कल्याण और पूरे प्रदेश की एक समान प्रगति के प्रति संकल्पित है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को जगाधरी स्थित अपने आवास पर जन समस्याएं सुनते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के सहयोग और परिश्रम के बल पर आज हरियाणा की गिनती देश के सर्वाधिक विकसित व अग्रणी राज्यों में होती है। प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन और नई तकनीक के उपयोग से सुशासन प्रदान करने की दिशा में हुए उल्लेखनीय कार्य की देश भर में सराहना हो रही है।

लोगों की समस्याएं सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया और विभागों के अधिकारियों से आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापक जनहित के कार्यों के लिए अधिकारियों को अपने स्तर पर ही त्वरित कदम उठाने चाहिए और ऐसे कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कोताही ना की जाए। इस मौके पर जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *