October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वाहन चालकों के हड़ताल के दौरान छिटफुट हिंसक घटनाएं

वाहन चालकों के संगठन का विरोध प्रदर्शन कई स्थानों पर हिंसक रूप लेते देखा गया। विरोध प्रदर्शनों के बीच राज्य में छिटपुट घटना हुई। प्रदर्शनकारियों ने आम लोगों के वाहनों की तोड़फोड़ की। अपने-अपने स्थानों पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए।

बंद के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरमागरम स्थिति बनी हुई है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प संबंधी जानकारी भी मिली है।

बंद के दौरान शोणितपुर जिला मुख्यालय शहर तेजपुर में प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को रोका। जिस कारण तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद हो गया। ड्राइवरों के विरोध के बीच तेजपुर में तनावपूर्ण स्थिति है।

नए भारतीय न्याय संहिता के हिट एंड रन संबंधी क्लॉज को लेकर 48 घंटे के ड्राइवर हड़ताल का चौतरफा असर दिख रहा है। संयुक्त मोटर वर्कर्स यूनियन ने सरकार के मौखिक आश्वासन को मानने से इनकार किया है।

राज्य में सुबह पांच बजे से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ओला-उबर, सिटी बसें आदि बंद हैं। राज्य के स्कूल भी वाहनों के निलंबन को लेकर मुश्किल की स्थिति में हैं। स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.