ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तेज़ रफ्तार बाइक सरकारी बस के नीचे आया, दो घायल

अनियंत्रित होकर एक तेज़ रफ्तार बाइक सरकारी बस के नीचे आने से दो बाइक सवार घायल हो गए है। यह घटना गुरुवार दोपहर गाजोल में राष्ट्रीय राजमार्ग- 512 के कार्लविटा मोड़ इलाके में घटी है। घायलों के नाम अनिल बास्के (28) और माझी टुडू (18) है। दोनों करकच ग्राम पंचायत के नित्यानंदपुर गांव के रहने वाले है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बस चालक ने दोनों को बचाने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। सरकारी बस चालक गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बरामद कर गाजोल अस्पताल ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बस चालक रेजाउल हुसैन शेख ने कहा कि आज गाजोल हाट है। स्वाभाविक रूप से बस बहुत धीमी गति से चल रही थी। कार्लावीटा मोड़ के पास एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बस के नीचे घुस गई। आपातकालीन ब्रेक लगाकर उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनके पैरों के ऊपर से पहिया गुजर गया। इसके बाद बस से उतरकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फ़िलहाल दोनों चिकित्साधीन है। दूसरी तरफ, गाजोल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस व बाइक को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *