ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उप्र. के मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जान से मारने की दी गई धमकी के बाद गुरुवार को देवरिया जिले की रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी महेंद्र कुमार चतुर्वेदी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(2) एवं 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

उल्लेखनीय है कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर के लेहड़ा टोला में प्रेमचंद यादव और सत्यप्रकाश दुबे एवं उनके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि प्रेमचंद यादव पक्ष के लोगों ने खलिहान, परती, वन और एक इंटर कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। प्रेमचंद यादव का मकान खलिहान की जमीन पर बना हुआ है। इसके बाद रुद्रपुर के तहसीलदार ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा-67 के तहत उक्त जमीन से बेदखली का आदेश जारी किया था। प्रेमचंद यादव के पक्ष के लोगों ने तहसीलदार के फैसले को जिलाधिकारी की कोर्ट में चुनौती दी। जिलाधिकारी ने इस अपील को निरस्त कर तहसीलदार के आदेश को बरकरार रखा।

इस बात पर भड़के एक सिरफिरे ने एक्स पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी दी। पोस्ट संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन इसकी जांच में जुट गया और गुरुवार को केस दर्ज कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *