ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यमुनानगर में इनेलो के पूर्व विधायक के घर और कार्यालय पर ईडी का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कार्यालय और आवास पर छापा मारा। ईडी की इस छापेमारी से जिले के खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। ईडी के अधिकारी कागजातों की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारियों ने हरियाणा के यमुनानगर के अलावा सोनीपत और करनाल में भी खनन से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह यमुनानगर से इनेलो पार्टी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है। माना जा रहा है कि अवैध खनन से जुड़े मामले को लेकर ईडी ने छापा मारा है। (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कारोबार भी खनन से जुड़ा है।

दरअसल, यमुनानगर और आसपास के जिलों में अवैध खनन काे लेकर कोर्ट के आदेश पर कई केस दर्ज किए थे। प्रवर्तन विभाग की टीमें अब इसी मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही हैं। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *