October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने व्यापारी का उत्पीड़न किए जाने का किया विरोध

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने ऋषिकेश के एक व्यापारी का नगर की धार्मिक संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा उत्पीड़न किए जाने का विरोध किया है। सदस्यों ने इसके विरोध में शुक्रवार को निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए व्यापारियों की 21 सदस्यों की एक समिति गठित की और सभी संस्थाओं को ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया। इसी के साथ उत्पीड़न के चलते व्यापारी के जहरीला पदार्थ खा लिए जाने के बाद दर्ज की गई रिपोर्ट पर कार्रवाई किए जाने के लिए पुलिस प्रशासन से मांग की जाएगी।

शुक्रवार को देहरादून मार्ग पर स्थित व्यापार सभा में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल की अध्यक्षता और महामंत्री दीपक तायल के संचालन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं से जुड़े कुछ स्थानीय ट्रस्टी पहले तो धार्मिक संस्थाओं की संपत्तियों को खुर्द-बुर्द करवा रहे हैं, फिर अनाप-शनाप तरीके से किराया वृद्धि कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे तमाम व्यापारियों में धार्मिक संस्थाओं के विरुद्ध भारी रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.