October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कैलाशानन्द गिरि महाराज का एक जनवरी को अवतरण दिवस मनाया जाएगा

नये साल के पहले दिन 01 जनवरी को निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज का 47वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। निजी सचिव अवंतिकानन्द ब्रह्मचारी के मुताबिक भोलेनाथ माई के अभिषेक के अलावा गंगा घाट पर 5100 दीयों का दीपदान और भजन संध्या भक्तों के आकर्षण के केंद्र में रहेगी।

आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज ने बताया कि उनके अवतरण दिवस पर तृतीय संन्यास दीक्षा समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर संत समाज की मौजूदगी में मुख्य अतिथि राज्यपाल गुरमीत सिंह की उपस्थिति रहेगी। अवतरण दिवस पर होने वाले भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता अवतरण दिवस पर विभिन्न प्रदेशों के संत और विशिष्टजन महामंडलेश्वर कैलाशानन्द के साथ आध्यात्मिक ज्ञान की गंगा बहाएंगे।

आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानन्द ने बताया कि 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को होने वाले सभी कार्यक्रम दक्षिण काली मंदिर प्रांगण में होंगे। उन्होंने बताया कि जन्मदिवस 1 जनवरी पर सुबह से शाम तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सुबह शंकर भगवान और मां काली का अभिषेक और पूजन, सामूहिक भोजन प्रसाद, गंगा पूजन, भजन आरती, भजन संध्या व 5100 दीयों का दीपदान किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों को जन्मदिवस कार्यक्रम में न्यौता देते हुए कहा कि जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर 31 दिसम्बर को सांय 6 बजे से विश्व प्रसिद्ध भोजपुरी सुपरस्टार गायक पवन सिंह व उनकी टीम भजन संध्या प्रस्तुत करेगी।

कैलाशानन्द गिरि महाराज के अवतरण दिवस पर होने वाला कार्यक्रम सुबह 8 बजे से 10 बजे होगा। 10 बजे से 01 बजे तक अति विशिष्ट महापुरुषों द्वारा आर्शीवचन एवं विशिष्ट जनों का आध्यात्मिक उद्बोधन होगा। सायंकाल 04 बजे से भजन संध्या की जाएगी एवं मां गंगा की आरती तत्पश्चात मंत्रोच्चारण के द्वारा 5100 दीयों का दीपदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.