October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हाथी के हमले से महिला घायल, उपचार जारी

जिले में 14 दिनों से निरंतर घूम रहे एक नर हाथी से ग्रामीण दहशत में हैं। गांव के लोग रतजगा कर अपनी जानमाल की सुरक्षा में लगे हैं। गुरुवार की शाम वन परिक्षेत्र जैतरी के गोवरी बीट के ठेंगरहा जंगल से विचरण करते हुए शुक्रवार की प्रात: 3:30 बजे तिपान नदी के किनारे बने घर में हाथी को देख मां एवं पुत्री घर से भागने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान हाथी ने मां फूलबाई को पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। घायल महिला को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार एक हाथी गुरुवार की शाम वन परिक्षेत्र जैतरी के गोवरी बीट के ठेंगरहा जंगल से विचरण करते हुए शुक्रवार की प्रात: 3:30 बजे छुलहा स्टेशन के पास पहुंचा। वहां तिपान नदी के किनारे स्थित खेत में बने घर में 36 वर्षीय फूलबाई पति स्व.कामता प्रसाद राठौर अपनी पुत्री रोशनी के साथ सो रही थी । तभी हाथी की आहट पाकर मां एवं पुत्री ने घर से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान फूलबाई को पकड़कर हाथी ने जमीन पर पटक दिया, जिससे फूलबाई घायल हो गई। वन विभाग के रात्रि गश्ती दल के राजबली साकेत, पंकज सिंह, राकेश रौतेल, वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल ग्राम पंचायत सेंदुरी उप सरपंच मोहन राठौर, ग्राम पंचायत छुल्हा के पप्पू रौतेल आदि मौके पर पहुंचे और हाथी के हमले से घायल महिला को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया। ज्ञात हो कि फूलबाई के पति की बीमारी से मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.