ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

22 किलोमीटर की महिला हॉफ मैराथन दौड़ होगी ऐतिहासिक : केन्द्रीय राज्य मंत्री

केन्द्रीय आवास और शहरी मामला राज्यमंत्री कौशल किशोर ने शनिवार को दुबग्गा स्थित आवास पर 22 किलोमीटर की महिला हॉफ मैराथन दौड़ को लेकर बैठक की। मैराथन दौड़ के लिए समिति सदस्यों को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि 18 वर्ष की आयु के ऊपर की महिलाओं के लिए 31 दिसम्बर को होने जा रही महिला हॉफ मैराथन दौड़ ऐतिहासिक होगी।
कौशल किशोर ने कहा कि लखनऊ शहर के दुबग्गा चौराहे से शुरु हो कर भिटौली होते हुए पुन: दुबग्गा चौराहे पर आकर महिला हॉफ मैराथन दौड़ समाप्त होगी। विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने के संकल्प के साथ दौड़ होगी और इसमें भाग लेने जा रही महिलाओं को आनलाइन चयन कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि दौड़ को जीतने वाली महिला का तीन लाख रुपये धनराशि देकर सम्मान किया जायेगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली महिला धावक को दो लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली महिला को एक लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा दौड़ में शामिल होने वाली सभी महिलाओं को कुछ न कुछ पुरस्कार दिया जायेगा।

बैठक में पहुंची समिति के लोगों ने अभी तक की तैयारियों की जानकारी दी। जो भी महिलाएं मैराथन दौड़ के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की है, उन्हें ही धावक महिलाओं की सूची में दौड़ का मौका मिलेगा। महिलाओं की संख्या बाद में घटेगी या बढ़ेगी नहीं, बल्कि जैसी थी वैसी ही रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *