• December 28, 2025

डीएफओ अख्तर हुसैन के घर सीएम विजिलेंस का छापा

 डीएफओ अख्तर हुसैन के घर सीएम विजिलेंस का छापा

डीएफओ अख्तर हुसैन के घर पर सीएम विजिलेंस ने छापामारी की है। राजधानी गुवाहाटी के हाथीगांव के शेवाली पथ स्थित अख्तर हुसैन के घर पर सीएम विजिलेंस की टीम ने छापामारी अभियान चलाया। भूमि संरक्षण विभाग, सिलचर के डीएफओ पद पर अख्तर हुसैन तैनात हैं। अख्तर हुसैन पर भ्रष्टाचार के जरिए संपत्ति का अंबार लगाने का आरोप है। हुसैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। छापेमारी टीम को हुसैन के घर पर करोड़ों रुपये की संपत्ति की जानकारी मिली है।

गुवाहाटी के साथ-साथ ग्वालपाड़ा में भी अख्तर हुसैन की विशाल इमारत है। डीएफओ के पास ग्वालपाड़ा में दो मकान और चार जगहों पर जमीनें हैं। ग्वालपाड़ा में एक विशाल सात मंजिला इमारत है। गुवाहाटी के हाथीगांव में शेवाली पथ पर एक अत्याधुनिक इमारत भी है। हुसैन की बिल्डिंग देखकर सीएम विजिलेंस टीम भी हैरान है।

अख्तर हुसैन इस बार ग्वालपाड़ा सीट से चुनाव लड़ने वाले थे। उसके खिलाफ नंबर 6/23 पर मामला दर्ज करवाया गया था। अख्तर हुसैन 2025 में रिटायर होंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *