ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु ने किया 50 लाख से अधिक के कार्यों का लोकार्पण

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को 50 लाख की लागत से अधिक निर्मित कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

जनपद पौड़ी के विधानसभा कोटद्वार विकासखंड दुगड्डा के बद्रीनाथ रोड स्थित बालिका इंटर कॉलेज में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 29.32 लाख की लागत से विद्यालय का जीर्णोद्धार किया। इसका आज उन्होंने विधिवत रिबन काटकर लोकार्पण किया। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने जिला खनिज और न्याय निधि से भवन के जीर्णोद्धार के लिए 18.88 लाख की लगाता के होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया।

इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने विधानसभा अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही बच्चों और अभिभावकों ने भी उनका आभार एवं धन्यवाद जताया।

इससे आठ कक्षा कक्षों का मरम्मत का कार्य व दो बालिका शौचालय का निर्माण कार्य किया गया है। जिला खनिज और न्याय निधि से भवन के जीर्णोद्धार के लिए 18.88 लाख की लागत के होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया, जिसमें राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कोटद्वार में चार कक्षा कक्षों का मरम्मत का कार्य किया जाना है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने वार्ड संख्या 13 नगर मालगोदाम रोड स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालिका नगर में विधायक निधि से 6.50 लाख की लागत से निर्मित कार्यों का लोकार्पण किया। विद्यालय में रेलिंग एवं कक्ष में निर्माण का कार्य किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने कहा कि “स्कूलों का जीर्णोद्धार, ज्ञान का पुनर्निर्माण” इस मूल मंत्र के साथ हम विधानसभा कोटद्वार में शिक्षा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए स्कूलों का जीर्णोद्धार कर रहें हैं। हम एक सशक्त और साक्षर समाज की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। हम एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हैं। हमारे स्कूलों का जीर्णोद्धार केवल भविष्य के लिए ही नहीं, बल्कि आज के दिन के शिक्षा के स्तर को भी सुधारेगा। समय के साथ, हमारे स्कूलों की पारंपरिक संरचना में कई समस्याएं आई हैं और इसलिए हमने उन्हें नया जीवन देने का निर्णय लिया है। हमने कोटद्वार के स्कूलों का जीर्णोद्धार करने हेतु प्राथमिकता दी है और हम यह कार्य कर रहें हैं।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी आयुजुदीन,प्रधानाचार्य सुनीता मधवाल,मंडल अध्यक्ष हरी सिंह पुंडीर,कमल नेगी,मनीष भट्ट,नीना बैंजवाल,रामेश्वरी देवी, नीरू बाला खंतवाल,अनिता भारद्वाज,अनिता गौड़ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *