ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नए वर्ष में ग्वालियर से दिल्ली और ग्वालियर से बेंगलुरु अतिरिक्त उड़ानें संचालित होंगी : ज्योतिरादित्य

केंद्रीय नागर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ग्वालियर से दिल्ली और ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जाएंगी।

ज्योतिरादित्य ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि इस तरह शुरू होने वाली इन उड़ानों से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही ग्वालियर का दिल्ली एवं बेंगलुरु से जुड़ाव और मजबूत होगा।

मंत्री ने कहा कि ग्वालियर में निरंतर बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया के सहयोग से दिल्ली के बीच अतिरिक्त उड़ानों का संचालन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *