ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिसम्बर के अंतिम सप्ताह बेगूसराय पहुंचेगी प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा

बेगूसराय में प्रशांत किशोर के जन सुराज यात्रा की तैयारी तेज हो गई है। जन सुराज पदयात्रा पर चर्चा के लिए प्रखंड समिति सदस्यों कि बैठक आयोजित किया गया। जिसमें बखरी के हर पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कई राजनीतिक रूप से जुड़े लोग भी इस पहल के समर्थन में एकजुट हुए।

बैठक में उपस्थित लोगों से जन सुराज पदयात्रा के संबंध में अंतर्दृष्टि और सुझाव प्राप्त किया गया। बैठक में बताया गया कि प्रशांत किशोर बिहार में व्यवस्था परिवर्तन को लेकर पश्चिम चम्पारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से दो अक्टूबर 2022 से  जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत की थी। जिसको अब 14 महीने हो चुके हैं। अब पदयात्रा जल्द ही बेगूसराय जिले में प्रवेश करने वाली है।

जन सुराज पदयात्रा का बेगूसराय जिले में प्रवेश बखरी प्रखंड से दिसम्बर माह के अंतिम में होगी। बैठक की अध्यक्षता अनिल देव ने किया। इसमें राजनीतिक सीमाओं को पार करते हुए समाज के विविध वर्गों के लोग एक साथ आए। सभी लोगों ने अपनी संबद्धताओं के बावजूद जन सुराज के मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए साझा प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।

बैठक में शामिल सभी लोगों ने जन सुराज को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रण लिया। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान, उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम कुशवाहा, पूर्व प्रमुख तुलसी तांती, जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय एवं अमित देव, पूर्व मुखिया तुफैल अहमद खान तथा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोजिनी भारती सहित विभिन्न राजनीतिक दल के लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *