• December 28, 2025

भारत वर्ष 2047 तक प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति कर विकसित राष्ट्र बनेगा : अरुण सिंह

 भारत वर्ष 2047 तक प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति कर विकसित राष्ट्र बनेगा : अरुण सिंह

भारत 2047 तक कृषि, उद्योग, तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति कर विकसित राष्ट्र बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कार्य कर रही केंद्र सरकार के साढ़े 9 वर्षों के कार्यकाल में हमारा देश सफलता की ऊंचाइयों की ओर लगातार अग्रसर है। यह बातें शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने मुरादाबाद जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान जनता से संवाद करते हुए कही।

राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने मुरादाबाद जनपद के भगवंतपुर में आयोजित कार्यक्रम में आगे कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं।

इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत विकास संकल्प यात्रा की लाइव वीडियो भी देखी और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया व उनसे संवाद भी किया।

इस मौके पर विधान परिषद सदस्य व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा कमल गुलाटी दिनेश शीर्षवाल नत्थूराम कश्यप जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, कमल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *