ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मिचौंग तूफान से हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए तमिलनाडु सरकार ने मांगी केन्द्र से मदद

मिचौंग तूफान से हुए भारी नुकसान की समीक्षा पर गुरुवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और केन्द्रीय टीम के साथ बैठक की। इस मौके पर स्टालिन ने केन्द्रीय टीम को बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी और नुकसान की भरपाई के लिए केन्द्र सरकार से 5000 करोड़ रुपये सहायता देने की मांग की।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार चक्रवात मिचौंग से हुए भारी नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रही है। बाढ़ के कारण गरीब लोगों की आजीविका को बहाल करने में भी जुटी हुई है। लेकिन इस दिशा में बहुत काम करने बाकी है, जिसके लिए राज्य सरकार के फंड पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई में केंद्र सरकार की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्रीय टीम से अनुरोध किया कि वह चक्रवात मिचौंग के कारण हुए नुकसान के बारे में केंद्र सरकार को बताएं और राज्य सरकार को आवश्यक धनराशि दिलवाएं, जो तमिलनाडु सरकार ने मांगी है। चक्रवात मिचौंग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए केन्द्र सरकार को आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *