ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ऋषिकेश पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपित को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कोतवाली ऋषिकेश में एक महिला ने तहरीर दी थी ,जिसमें बताया गया कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ नीरज कुमार पुत्र नामालूम निवासी श्याम पार्क साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश बहला फुसला कर दुष्कर्म किया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ने नामजद आरोपित 24 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र स्वर्गीय बंधु निवासी श्याम पार्क साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश स्थाई निवासी ग्राम मटूरीलाल पोस्ट इंद्र जनपद मऊ, उत्तर प्रदेश को साहिबाबाद, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *