ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी

ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए। इसी तरह डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसकी वजह से यूरोप के तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर मजबूती का रुख बना हुआ है।

बेहतर आर्थिक आंकड़ों की उम्मीद में वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान सकारात्मक माहौल बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,583.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक ने 193.28 अंक यानी 1.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,339.99 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,124.92 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजारों के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करते रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,513.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,428.52 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.17 प्रतिशत टूट कर 16,628.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज तेजी का माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1 सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशिया के बाजारों में से इकलौता निक्केई इंडेक्स फिलहाल 533.67 अंक यानी 1.62 प्रतिशत टूट कर 32,324.64 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,096.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेस टाइम्स इंडेक्स 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,102.98 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी 141.34 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,420.08 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.80 प्रतिशत की छलांग लगा कर 2,511.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,368.28 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.72 प्रतिशत मजबूत होकर 1,388.59 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,176.05 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,978.98 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *