पुलिस मुठभेड़ में हत्या का अभियुक्त घायल
कोकराझार में पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल हो गया। घायल की पहचान शंभू कहार रूप में हुई है। वह हत्या के मामले में आरोपित है। पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में बुधवार की रात पुलिस ने उसपर गोली चला दी।
इस फायरिंग में आरोपित शंभू कहार के पैर में गोली लग गई। शंभू कहार को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। शंभू कहार एक सेवानिवृत्त इंजीनियर तपन चक्रवर्ती की हत्या का आरोपित है।




