ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेमौसम बारिश से खूंटी में आम जन जीवन अस्त-व्यस्त, फसलों को नुुकसान

खूंटी और आसपास के इलाकों में सोमवार की देर रात से हो रही लगातार बारिश के कारण आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुई। मंगलवार को भी सुबह से पूरे इलाके में झमाझम बारिश से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और रोज कमान-खाने वालों को हो रही है। बहुत जरूरी काम वाले लोग ही घरों से निकल रहे हैं। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आ रहे हैं। अधिकतर अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इसके कारण विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही।

धान-मड़ुवा की फसल को भारी नुकसान

दिसंबर महीने में हो रही बेमौसम बरसात से धान और मड़ुवा की फसल को भारी नुकसान हुआ है। धान और मड़ुवा की फसल अभी खेत-खलिहान में ही पड़ी हुई है। किसानों ने अपनी फसल को काटकर खलिहान में रख दिया है। बारिश के कारण धान और मड़ुवा फसल के खराब होने की आशंका किसान जता रह हैं। कृषि विभाग केंद्र तोरपा के कृषि मौसम विज्ञानी डॉ राजन चौधरी ने कहा कि दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर खूंटी के अलावा पूरे झारखंड में देखने का मिल रह है। डॉ चौधरी ने बताया कि पांच दिसंबर को खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खरसावां सहित अन्य जिलों में भी हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि छह और सात दिसंबर को भी कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *