ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री चौहान ने भूतपूर्व राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद और स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बाेस को जयंती पर किया नमन

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद और महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की आज रविवार को जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों महान विभूतियों को स्मरण कर विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा अपने जीवन का हर क्षण राष्ट्र व समाज की उन्नति के लिए अर्पित कर देने वाले भारत के प्रथम राष्ट्रपति व महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रद्धेय डॉ.राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। राष्ट्र निर्माण एवं माँ भारती की सेवा में समर्पित आपका संपूर्ण जीवन समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

एक अन्य संदेश में उन्होंने कहा साहस और वीरता के पर्याय, महान स्वतंत्रता सेनानी, खुदीराम बोस जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूं। परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने और मातृभूमि की सेवा के लिए अल्पायु में ही प्राणोत्सर्ग करने वाले आप जैसे वीर सपूत पर इस माटी के कण-कण को युगों-युगों तक गर्व रहेगा।

‘हॉकी के जादूगर’, मेजर ध्यानचंद को पुण्यतिथि पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री शिवराज ने सोशल मीडिया एक्स पर ‘हॉकी के जादूगर’, मेजर ध्यानचंद को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा खेल के मैदान में हॉकी और बॉल के बीच की मधुर लय से सबको मंत्रमुग्ध कर देने वाले, ‘हॉकी के जादूगर’, मेजर ध्यानचंद जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपने अद्भुत खेल से ओलंपिक में टीम को तीन बार स्वर्ण पदक दिलाने और भारत की प्रतिष्ठा को विश्व में नई ऊँचाइयों पर प्रतिष्ठित करने के लिए ध्यानचंद जी को सदैव याद किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *