• December 29, 2025

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय को पुष्पांजलि अर्पित की

 लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय को पुष्पांजलि अर्पित की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रवि राय को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी राय को पुष्पांजलि अर्पित की।

रवि राय का जन्म 26 नवंबर 1926 को ओडिशा के पुरी जिले के भानारागढ़ गांव में हुआ था। वह 1967 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। राय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के रूप में भी कार्य किया। राय ने नौवीं लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और वह 19 दिसंबर 1989 से 09 जुलाई 1991 तक इस पद पर रहे।

रवि राय का चित्र बाहरी लॉबी, लोकसभा कक्ष में प्रदर्शित किया गया है जिसका अनावरण 10 फरवरी 2014 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *