ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आप जो भी लाइफ में बनना चाहते हैं उसके लिए पैशनेट बने: नीलम कोठारी

लिंग्याज विद्यापीठ में फिल्म अभिनेत्री नीलम कोठारी ने शनिवार को जेस्ट-2023 का रिबन काटकर बड़ी धूमधाम से उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके द्वारा फिल्माई गई फिल्मों की शॉर्ट मूवी चलाई गई जिसे देखकर वो भाव विभोर हो गई। हम साथ-साथ है मूवी के इमोशनल सीन को देखकर उनकी आंखे ही भर आई।

इस अवसर पर छात्रों-स्टाफ सदस्यों ने उनकी फिल्माई गई फिल्मों के गाने गाए, जिसे सुनकर पूरा हॉल तालियों की गरगराहट से गूंज उठा। इस मौके पर नीलम कोठारी ने संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने की सबको बधाई दी। साथ ही उन्होंने अपने जीवन के अहम पलों को सबके साथ सांझा किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली फिल्म का ऑफर मिला था और उनसे पूछा गया था कि क्या आप हिरोइन बनना चाहती है तो उन्होंने कहा था कि नहीं मैं एक वकील बनना चाहती हूं। फिल्मों में आने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। क्योंकि हांगकांग में रहती थी उन्हें हिन्दी नहीं आती थी। उन्हें हिन्दी सिखनी पड़ी थी।

उन्होंने बताया कि 40 फिल्मों के बाद कैसे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोडक़र अपना फैमिली बिजनेस संभाला। इस अवसर पर उन्होंने अपनी वेबसीरीज के बारे में भी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि आप जो भी लाइफ में करना या बनना चाहते है उसके लिए पैशनेट बने। कड़ी मेहनत करे क्योंकि कड़ी मेहनत के बिना जीवन में कुछ भी नहीं मिलता है। संस्थान सचिव डॉ पिचेश्वर गड्डे ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *