ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कार-बस की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल

अंबिकापुर – बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ के समीप बुधवार की सुबह एक कार और बस की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।कार सवार छठ पूजा कर बिहार से वापस रायपुर लौट रहे थे।

उदयपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह छठ पूजा कर कार में सवार परिवार बिहार से वापस रायपुर लौट रहा था। कार में श्रेयांश मिश्रा (20 ),अमित मिश्रा (40),पिंकी मिश्रा (35), नैंसी मिश्रा (15) सवार थे। उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ में ओवर टेक के चक्कर में कार की रायल बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस भी पलट गई।दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में फंसे एक व्यक्ति को निकाला जा सका। दुर्घटना में कार सवार श्रेयांश मिश्रा की मौत हो गई। अमित मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। पिंकी मिश्रा व नैंसी मिश्रा खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं। यात्री बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *