ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 251 अंक उछला

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को वैश्विक बाजार में मजबूती के बीच शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 251.50 अंक यानी 0.38 फीसदी की उछाल के साथ 65,906.65 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 81.60 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 19,775.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कारोबार की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में लिवाली से शेयर बाजार को समर्थन मिला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयरों में तेजी और सिर्फ 4 में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के शेयर लाभ में दिख रहे हैं। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में थे।

उल्लेखनीय है कि हफ्ते पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 139.58 अंक यानी 0.21 फीसदी टूट कर 65,655.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 37.80 अंक यानी 0.19 फीसदी फिसल कर 19,694.00 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *