ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गिरिडीह सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत की दुःखद खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि गिरिडीह जिले के बिरनी और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके सिंधवारिया के बाघमारा गांव में शनिवार तड़के सड़क हादसे में छह बारातियों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *