ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीकानेर में अब तक लक्षित के 85.87 प्रतिशत मतदाता होम वोटिंग के जरिए कर चुके हैं मतदान

विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत करवाई जा रही होम वोटिंग में अब तक जिले के लक्षित होम वोटिंग के 85.87 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। गुरुवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 542 पात्र मतदाताओं ने घर से वोट डाले।

जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले में अब तक कुल 1 हजार 805 पात्र मतदाता घर बैठे ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि होम वोटिंग के तीसरे दिन भी मतदान दलों ने पात्र मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट डलवाए और पात्र मतदाताओं ने निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करवाई गई सुविधा का लाभ उठाया। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में अब तक 127 पात्र मतदाता, श्री डूंगरगढ़ विधानसभा में 211, नोखा में 294, बीकानेर पश्चिम में 358, बीकानेर पूर्व में 300, कोलायत में 282 तथा लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में 233 पात्र मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा का प्रयोग किया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 2 हजार 102 पात्र मतदाता इस सुविधा के लिए चिन्हित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *