ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष बृजलाल ने सभापति को तीन रिपोर्ट सौंपी

राज्यसभा सदस्य और गृह मामलों पर विभाग-संबंधित संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष बृज लाल ने शुक्रवार को संसद में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें तीन रिपोर्ट सौंपी।

संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष बृजलाल ने जो रिपोर्ट सौंपी है, उनमें ”भारतीय न्याय संहिता, 2023” पर 246वीं रिपोर्ट,

”भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023” पर 247वीं रिपोर्ट और ”भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023” पर 248वीं रिपोर्ट शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *