October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

दिवाली और धनतेरस वाले सप्ताह में गुरुवार को लगातार चौथे दिन सोने की कीमत में गिरावट का रुख नजर आया। देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में आज 10 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, चांदी की कीमत में कोई अंतर नहीं आया है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में चांदी का भाव बुधवार के जैसा ही है। राजधानी दिल्ली में भी आज चांदी का रेट बिना किसी उतार-चढ़ाव के 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बना हुआ है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 61,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 56,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 61,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 56,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 61,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा मुंबई में 24 कैरेट सोना 61,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 61,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 61,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 56,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 61,240 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 56,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 61,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 56,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 61,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 56,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.