ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोतिहारी में राम जानकी मठ से बहुमूल्य मूर्त्ति की चोरी

जिले बंजरिया थाना क्षेत्र के बथना गांव स्थित श्रीराम जानकी मठ परिसर से अज्ञात चोरों ने राम सीता लक्ष्मण और कृष्ण की मूर्ति को चुरा लिया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार राम सीता लक्ष्मण और कृष्ण भगवान की अष्टधातु की मूर्ति आज से 60 वर्ष पूर्व स्थापित किये गये थे।जिसकी कीमत लगभग 10 से 15 लाख रुपया के आस पास होगी।

बताया जा रहा है,कि चोरो ने शनिवार को देर रात इस घटना को अंजाम दिया है।जिसमे मठ परिसर में स्थापित चार अष्ट धातु की मूर्ति के साथ एक घंटी व एक बड़ा घंटा सहित अन्य साम्रगी को चुरा ले गये।घटना की जानकारी रविवार को सुबह तब मिली जब ग्रामीण मंदिर में पूजा करने गये तो वहां स्थापित सभी मूर्ति गायब थे।वही ग्रामीणों द्धारा इसकी सूचना बंजरिया पुलिस को दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *