ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डॉ. अजय पाठक 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 में तकनीकी अधिकारी एवं पर्यवेक्षक बने

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ ने मंडलीय ओलंपिक संघ मुरादाबाद मंडल के सचिव व जिले के निवासी डॉ. अजय पाठक को गोवा में आयोजित होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 में भाग लेने वाले उत्तर प्रदेश दल का तकनीकी अधिकारी एवं पर्यवेक्षक बनाया गया है।

मंडलीय ओलंपिक संघ के सचिव पद पर लंबे समय से नियुक्त डॉ अजय पाठक मुरादाबाद मंडल के प्रथम व्यक्ति हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश दल के तकनीकी अधिकारी एवं पर्यवेक्षक के रूप में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, क्रिकेट प्रशिक्षक यश शुक्ला, फुटबॉल प्रशिक्षक सचिन विश्नोई, खो-खो प्रशिक्षक धीरज सिंह के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के समस्त स्टाफ एवं खिलाड़ियों ने डॉ अजय पाठक को 37वें राष्ट्रीय खेलों-2023 के तकनीकी अधिकारी एवं पर्यवेक्षक बनने पर शनिवार को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *