• December 28, 2025

प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती पर बधाई दी

 प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राष्ट्र को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता और सद्भावना पर महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं। मानवता के अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *