ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच चली गोली, दो घायल

जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोलीबारी होने की भी बात सामने आई है।

मारपीट में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हैं। बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर यह विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। इसी क्रम में जब आज सुबह एक पक्ष के लोग घर की तरफ जा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दिया। जिससे विवाद बढ़ गया। इस दो गुटों में जमीन विवाद के क्रम में गोलीबारी की भी सूचना सामने आयी है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है।

घायल महिला बबीता देवी ने बताया कि गोपी यादव ने पहले गाली गलौज शुरू किया। फिर हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। वहीं गोपी यादव ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर अक्सर यह लोग हमलोगों के साथ मारपीट करते हैं। गोली दूसरे पक्ष वालों ने चलाया है। हालांकि दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति घायल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मधुसुदनपुर थाने की पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इधर दोनों पक्ष के घायल व्यक्ति को मधुसुदनपुर पुलिस के द्वारा नाथनगर रेफलर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *