ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झांसी सर्किट हाउस पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

मप्र विधानसभा चुनाव अब जोर पकड़ रहे हैं। इसे लेकर विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारकों का प्रचार-प्रसार के लिए आना शुरू हो गया है। इसी क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को अपराह्न झांसी पहुंचे। हवाई पट्टी से वह कार द्वारा सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। वह रात्रि विश्राम झांसी सर्किट हाउस में करेंगे। सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। वह यहां दो रात विश्राम करने वाले हैं।

प्रोटोकॉल के अनुसार बुधवार को करीब 04 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान झांसी के सर्किट हाउस पहुंचे। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोशो खरोस के साथ स्वागत किया। यहां वह रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह कार द्वारा मप्र के छतरपुर जिले में बिजावर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद शाम 05 बजे वहां से वापस झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे और करीब साढ़े सात बजे झांसी पहुंचेंगे। यहां वह आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वह वापस हवाई पट्टी के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *