ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री 27 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे बड़े दूरसंचार उद्योग कार्यक्रम ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023’ के सातवें संस्करण का 27 अक्टूबर को उद्घाटन करेंगे। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से किया है।

दूरसंचार विभाग ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर बताया कि प्रधानमंत्री 27 अक्टूबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ 2023 का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन 29 अक्टूबर को होगा। इस साल इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक प्रतिभागियों, 1,300 से अधिक प्रतिनिधियों, 400 से अधिक वक्ताओं, 225 से अधिक प्रदर्शकों और 400 स्टार्टअप के शामिल होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर 31 देशों से लोग इसमें हिस्सा लेंगे।

इसके अलावा इस साल ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ में एक स्टार्टअप कार्यक्रम ‘एस्पायर’ पेश किया जाएगा। इसके तहत दूरसंचार और अन्य डिजिटल मंच में युवा निवेशकों तथा उद्योग प्रतिनिधियों के बीच उद्यमिता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *