ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधानपरिषद सभापति ने पूर्व एमएलसी विभूति के निधन पर जताया शोक

बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य विभूति कवि के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

दिवंगत विभूति कवि जी का पार्थिव शरीर बिहार विधान परिषद लाया गया। सभापति ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया एवं कहा कि विभूति एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर उप सभापति प्रो. (डॉ.) राम चन्द्र पूर्वे, सदस्य सर्वेश कुमार, संजीव सिंह और पूर्व सदस्य उपेंद्र कुमार ने भी दिवंगत विभूति के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *