ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मिलने के बाद नीलेश राणे की नाराजगी दूर करने का दावा

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रवींद्र चव्हाण ने पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे की नाराजगी दूर होने का दावा किया है। हालांकि, विजयादशमी के दिन सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले नीलेश राणे ने फिर से राजनीति में सक्रिय के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

नीलेश राणे ने मंगलवार को विजयादशमी के दिन सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी इच्छा चुनाव लड़ने की नहीं है, इसलिए वे अब राजनीति में सक्रिय नहीं रहना चाहते। इसके बाद मंत्री रवींद्र चव्हाण आज सुबह नीलेश राणे को साथ लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर गए। इन तीनों नेताओं के बीच तकरीबन डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई।

इसके बाद मंत्री रवींद्र चव्हाण और नीलेश राणे संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित किया। रवींद्र चव्हाण ने बताया कि नीलेश राणे के कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हो रहा था। इसी वजह से नीलेश राणे ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी, लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने नीलेश राणे की नाराजगी दूर कर दी है। अब नीलेश राणे पहले की तरह राजनीति में सक्रिय रहेंगे और पार्टी का काम करते रहेंगे। हालांकि, नीलेश राणे ने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *