ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धमतरी : दशहरा पर जलेगा 40 फीट का रावण

दशहरा पर 24 अक्टूबर को धमतरी के रामलीला मैदान में 40 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। ग्राम अछोटा की मंडली रामलीला का मंचन करेगी। रावण बनाने के लिए महीने भर से नगर निगम की तैयारी चल रही है।

नगर निगम धमतरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रावण के पुतले के निर्माण का काम विगत एक माह पूर्व से प्रारंभ कर दिया गया है। रावण के पुतले के मुख्य सिर की ऊंचाई ही आठ से नौ फीट के आसपास है। इस बार का रावण का पुतला अपने मुंह से आज उगलेगा। साथ ही रामलीला के दौरान आकर्षक लाइटिंग भी देखने को मिलेगी। रामलीला के लिए मंडली ने अपना अभ्यास प्रारंभ कर दिया है। इनके द्वारा आकर्षक रामलीला की प्रस्तुति दी जाएगी। विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता को देखते हुए पूरा कार्यक्रम प्रशासनिक तौर पर रहेगा। आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि भी दर्शक दीर्घा में ही बैठेंगे।शस्त्र पूजा के बाद हर साल की तरह इस साल भी मराठा समाज का परंपरागत जूलूस निकलेगा। तुलजा भवानी मंदिर में शस्त्र की पूजा अर्चना होगी। इसके बाद जुलूस निकलेगा।

चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण शस्त्र लेकर जुलूस में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया गया है।भव्यता के साथ 24 अक्टूबर की शाम मराठा समाज का जुलूस निकलेगा, जो सदर बाजार से गणेश चौक, रामबाग होकर बिलाईमाता मंदिर के पास पहुंचकर समाप्त होगा।धमतरी के मराठा पारा वार्ड में स्थित मंदर माई मंदिर में नवरात्र के पांचवे दिन ज्योति कलश की स्थापना हुई है। हर साल की तरह इस साल भी दशहरा के दिन हवन पूजन होगा तथा दूसरे दिन 25 अक्टूबर की शाम ज्योत जंवारा का विसर्जन होगा। कलश शोभायात्रा निकालकर विसर्जन होगा। श्रद्धालुबाना धारण कर चलेंगे। यह शहर का ऐतिहासिक कार्यक्रम माना जाता है। ज्योत विसर्जन देखने हजारों की भीड़ जुटती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *