ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आत्मरक्षा के गुणों से रूबरू हुईं बालिका गृह की बालिकाएं

मिशन शक्ति फेज-4 के अंतर्गत सोमवार को अडाप्शन सप्ताह थीम के समापन पर जनपद मुरादाबाद के बालिका गृह में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुणों के माध्यम से जागरूक किया गया। इसी के साथ चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक रेनू आर्या व चाइल्ड हेल्पलाइन की कोआर्डिनेटर तबस्सुम ने एडाप्शन वीक के संवाद कार्यक्रम का आयोजन बालिका गृह में किया। इसमें बालिकाओं से लैंगिक अपराध, साइबर क्राइम, बाल विवाह, बाल श्रम आदि पर संवाद स्थापित किया। इसी के साथ चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। सभी को महिला हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में बालिकाओं के हित के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया गया तथा बालिकाओं की समस्याओं को भी सुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *