ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तेघड़ा प्रखंड जदयू अध्यक्ष प्रमोद चौरसिया का असामयिक निधन

जदयू के तेघरा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौरसिया का बीते रात असामयिक निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही जदयू कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई है। बड़ी संख्या में सोमवार को पार्टी के नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया तथा अंतिम विदाई दी।

जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय, तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह, बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता, चेरिया बरियारपुर विधायक राजवंशी महतो, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रदेश सचिव रीना चौधरी, महिला सेल जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, युवा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार एवं जिला पार्षद शिवचन्द्र महतो आदि ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया।
जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि प्रमोद चौरसिया पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। दिन रात साइकिल से भ्रमण कर जन समस्या के समाधान एवं पार्टी हित में तत्पर रहने वाले प्रमोद क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। गरीब-गुरबों की सेवा करना ही मुख्य उद्देश्य था। इनके निधन से जदयू पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *