ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पिता की चरित्रहीनता से परेशान बेटों ने सौतेली मां और बाबा की कर दी हत्या, पिता की हालत नाजुक

जनपद के भोगनीपुर थानाक्षेत्र में बेटों ने पिता को चरित्रहीन बताते हुए उनकी और सौतेली मां और बाबा की निर्मम हत्या कर दी। वहीं पिता की भी हालत नाजुक है। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की।

भोगनीपुर थाने की पुलिस के पास गुरुवार भोर सूचना मिली की इलाके में दो लोगों की हत्या कर दी गई है, वहीं एक व्यक्ति घायल है। भोगनीपुर थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह तत्काल थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर एक अधेड़ घायल अवस्था में तड़प रहा था, जिसको तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी के द्वारा घटना की जांच शुरू की और वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया।

दो लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ती डॉग स्क्वॉयड और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि भोगनीपुर थाना इलाके में एक महिला और एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की हत्या हुई है, वहीं एक पुरुष घायल है। घायल विमल द्विवेदी अध्यापक हैं और उनके ही बेटे अक्षत और ललित ने इस घटना को अंजाम दिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस टीम ने वारदात के बाद तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता विमल चरित्रहीन हैं। उन्होंने तीसरी शादी अपनी उम्र से 30 साल कम आयु की महिला खुशबू से की थी और वह रिटायरमेंट में मिला सारा पैसा उसी पर खर्च कर रहे थे। यह बात उनके दोनों बेटों को गवारा नहीं कर रही थी। इसी के चलते उन्होंने सौतेली मां खुशबू और बाबा राम प्रकाश की हत्या कर दी है। वहीं उनके पिता विमल की हालत नाजुक है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला खुशबू और बुजुर्ग विमल का गला रेता गया है। वहीं राम स्वरुप के सिर पर चोट के निशान हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपितों सगे भाईयों को पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जनपद की सीमा गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *