ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे जगदलपुर और कोंडागांव में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे तथा जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भाजपा की यह दूसरी बड़ी रैली है। शाह ने इससे पहले 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में रैली को संबोधित किया था।

कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली से रवाना होंगे। वे दोपहर करीब 12 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा एवं नामांकन रैली में शामिल होंगे। दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर हेलिकॉप्टर से ढाई बजे कोंडागांव पहुंचेंगे। जहां वे जनसभा और नामांकन रैली में शामिल होंगे। यहां से वे शाम करीब 4 बजे जगदलपुर पहुंच कर वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *