ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अवैध कोचिंग सेंटर के खिलाफ एबीवीपी ने निकाली हल्ला बोल प्रदर्शन रैली

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेरठ प्रांत ने प्रांत सहमंत्री सचिन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिले में चल रहे अवैध कोचिंग सेंटर के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन रैली निकाली। अवैध कोचिंग चलाने के विरोध में बड़ी संख्या में एबीवीपी के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट से रैली निकाली। पैदल मार्च करते हुए एबीवीपी के सदस्य डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। यहां जोरदार विरोध- प्रदर्शन किया। उन्होंने अवैध कोचिंग सेंटर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीआईओएस कार्यालय के बाहर बैठकर अवैध कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एबीवीपी ने डीआईओएस को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

प्रांत सहमंत्री सचिन सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अवैध कोचिंग सेंटर के खिलाफ एक टीम बनाकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *