ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नवजात की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर से मारपीट

नवजात शिशु की मौत के बाद महिला अस्पताल में परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में तोड़फोड़ के साथ डॉक्टर और स्टाफ कर्मचारियों से मारपीट की। इसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और सीएमओ मौके पर पहुंच गए।

उरई कोतवाली क्षेत्र के महिला जिला अस्पताल में रामनगर की रहने वाली रमा दो दिन पहले प्रसव के लिए यहां पर आयी थी। उसने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी मंगलवार सुबह मौत हो गई। इससे आक्रोशित होकर योगेश ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनसे बदसलूकी करते हुए मारपीट की। अस्पताल में तोड़फोड़ किया। इस घटना का वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बवाल के बाद महिला अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ हड़ताल पर चले गये।

सूचना पर उरई कोतवाली पुलिस, सिटी मजिस्ट्रेट तथा सीओ मौके पर पहुंचे और टीम मामले की जांच में जुट गई। सीएमओ नरेंद्र देव शर्मा भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। कर्मचारियों से पता चला है कि नवजात बच्चे की मौत के बाद यह पूरा हंगामा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *