बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या करके शव को छिपाया

बोकखात के जुगलआटी में हुई एक नृशंस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है। एक किशोरी के साथ बलात्कार किया गया और निर्ममतापूर्वक उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बलात्कारी खगेन मुंडा उर्फ प्रीतम ने शव को छिपा दिया था।
पुलिस ने आज बताया कि किशोरी पिछले गुरुवार से लापता थी। लड़की के परिवार के सदस्यों ने बोकाखात पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई।
इसके बाद पुलिस जांच के अंत में हत्यारे खगेन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्यारे ने पुलिस के सामने सब कुछ कबूल कर लिया है। हत्यारे की निशानदेही के आधार पर बोकाखात के कुरुवाबाड़ी चकला के एक दूरदराज इलाके से किशोरी का शव बरामद किया गया।
