ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश

जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में सोमवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई है जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। बारिश व बर्फबारी से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और कश्मीर के बाद अब जम्मू संभाग में भी सर्दी का आगमन हो गया है।

राजदान दर्रा, जोज्जिला दर्रा, सिंथन टॉप और किश्तवाड़, मुगल रोड पर पीर की गली सहित प्रदेश के कईं ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई जबकि मैदानी इलाकों में खासकर जम्मू संभाग में हल्की से भारी बारिश जारी है।

अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर घाटी में पूरी रात लगातार बारिश और राजदान, जोज्जिला और सिंथन टॉप्स और आसपास के इलाकों में बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद करनी पड़ीं हैं। इस बीच जम्मू व कश्मीर घाटी के कईं हिस्सों में बारिश हुई है जिसके परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों और छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *